October 12, 2026

जाम्बिय अफ्रीका के देश से भारत आया व्यक्ति कोरोना संक्रमित, अभी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं

0
WhatsApp-Image-2021-12-01-at-1.03.42-AM-1

ओमिक्रॉन अलर्ट :- कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया में एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है। इस वेरिएंट को पहले के कोरोना वायरस वेरिएंट से घातक बताया जा रहा है। विश्व के 15 से ज्यादा देश इसकी चपेट में आ चुके हैं मगर आधिकारिक रूप से भारत में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है किंतु भारत में भी अफ्रीकी देशों से आने वाले लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं राहत की बात यह है कि अभी तक किसी में भी ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि नहीं हुई है। यहां आपको बता दें कि जाम्बिय से पुणे लोटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। कौन सा वायरस है इसकी पुष्टि के लिए उसके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजा गया है

दक्षिण अफ्रीका से आए भारत कई लोगों में मिला है कोरोना संक्रमण

न्यूज़ रिपोर्ट की माने तो यह व्यक्ति 25 नवंबर को जम्बिया से पुणे लौटा था। उधर कर्नाटक में भी दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है दूसरी तरफ चंडीगढ़ से लौटे एक व्यक्ति में भी कोरोनावायरस संक्रमण मिला है वह 21 नवंबर को आया था।शुरुआती जांच में जो हवाई अड्डे पर कराई गई वह नेगेटिव पाया गया। मगर उसके 7 दिन बात कराए गए टेस्ट में वह व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है
इसके अलावा महाराष्ट्र में अन्य 6 लोग और भी संक्रमित पाए गए हैं जो कि अफ्रीकी देशों या अन्य जोखिम वाले देशों से आए हैं मगर राहत की बात यह है कि अभी किसी में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed