जिले का सबसे बड़ा मेट्रो ट्रैक बनेगा नॉलेज पार्क से जेवर एयरपोर्ट तक

ग्रेटर-नोएडा :- नॉलेज पार्क-2 से जेवर एयरपोर्ट तक जिले का सबसे लंबा मेट्रो ट्रैक बनने जा रहा है | इसकी लंबाई 35.64 किलोमीटर होगी जिसमें 7 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे एयरपोर्ट मेट्रो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी | ट्रैक एलिवेटेड बनाया जाएगा | एयरपोर्ट का काम पूरा होने तक ही इस मेट्रो को चलाने की तैयारी है | अभी तक जिले का सबसे लंबा मेट्रो ट्रैक नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो का है जो कि करीब 29.7 किलोमीटर का है |

दिल्ली रेलवे स्टेशन और शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो ट्रैक जोड़े जाने की तैयारी

:- यमुना प्राधिकरण ने जेवर से ग्रेटर नोएडा तक एयरपोर्ट मेट्रो की डीपीआर बनाने का काम दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन डीएमआरसी को दिया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और शिवाजी स्टेडियम तक एयरपोर्ट मेट्रो को जोडऩे की फिजबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है। डीएमआरसी ने मंगलवार को यमुना प्राधिकरण को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है

डीएमआरसी ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो ट्रेन को दिल्ली से जोड़ने के लिए रखे दो विकल्प

डीएमआरसी ने जेवर एयरपोर्ट और आईजीआई को मेट्रो से जोडऩे के लिए भी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा से शिवाजी या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ा जा सकता है। यह रूट करीब 38 किलोमीटर का होगा। डीएमआरसी इसके लिए दो विकल्प देने की तैयारी की है। पहला ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक नया कॉरिडोर बनाया जाए, जिससे एयरपोर्ट मेट्रो का अलग ट्रैक बन सके। दूसरा ग्रेटर नोएडा से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक ट्रैक बनाया जाए। विस्तृत रिपोर्ट में इसकी पूरी डिटेल देने के लिए डीएमआरसी ने कहा है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *