भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) ने केंद्र व प्रदेश सरकार से कहां जल्द करें किसानों की समस्या का समाधान

नोएडा :- नोएडा मीडिया क्लब में भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार से कहां की किसान के मुद्दों और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो। उन्होंने कहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय किसान आयोग का गठन कर पिछली सरकार की गलत नीतियों से आर्थिक असमानता के शिकार किसान बिरादरी को अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार हो। उत्तर प्रदेश सरकार किसान आयोग की संस्तुति रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजें। ठाकुर भानु प्रताप ने कहा कि आज बाल दिवस है। मैंने खेती किसानी में कर्ज के चलते 24 जनवरी 2018 को अपना बालक, ओम प्रताप सिंह को खो दिया था। उसने अपने आपको कर्ज के दबाव से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अब मेरा संकल्प है कि मैंने अपना बेटे खो दिया। लेकिन किसी किसान के बेटे व परिवार को खेती में घाटे के चलते आत्महत्या नहीं करने दूंगा |

राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राणा ने बताया

भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राणा का कहना है कि

:- किसान आंदोलन का गठन और किसानों की कर्ज माफी ही हमारी मांग है
:- किसी राजनीतिक पार्टी या दल से हमारा कोई सरोकार नहीं भानू एक राष्ट्रवादी व अराजनैतिक संगठन है
:- साथ ही उन्होंने गन्ने का रेट बढ़ाने की भी बात कही

भारतीय किसान यूनियन (भानू) की प्रमुख मांगे

1- किसान आयोग का गठन किया जाए।
2- किसान आयोग में अध्यक्ष व सदस्य किसान रखे जाएं।
3- किसानों की संपूर्ण कर्जा माफ किए जाएं।
4- किसानों को 60 वर्ष आयु पूरी होने के बाद ₹10000 प्रतिमाह जीवन यापन भत्ता दिया जाए।
5- किसान की दुर्घटना में मौत पर एक करोड़ रूपए मुआवजा मिले।
6- कृषि कानूनों में कृषि उपज पर भंडारण की सीमा सुनिश्चित की जाए।
इन सभी किसान हित की प्रमुख मांगों को पूरा करना आवश्यक है और अपेक्षित है, जिससे अन्नदाता को आर्थिक असमानता से बचाया जा सके।
जो किसान की बात करेगा,।वही देश पर राज करेगा।

इस अवसर पर मौजूद रहे संगठन के पदाधिकारी

ठाकुर भानु प्रताप ( राष्ट्रीय अध्यक्ष ), संजय राणा ( राष्ट्रीय प्रवक्ता ), रामेश्वर चौधरी ( एनसीआर अध्यक्ष ), के पी सिंह ( राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ) आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *