October 10, 2026

महरौली सीट से ‘आप’ को झटका, विधायक नरेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव

Screenshot_20241221_183541_Google


नई दिल्ली,


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी और मौजूदा विधायक नरेश यादव ने अब चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है।

शुक्रवार को नरेश यादव ने खुद को चुनावी प्रक्रिया से अलग कर लिया है।
बता दें कि पिछले दिनों नरेश यादव बेअदबी के मामले में दोषी करार हुए थे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल चुनाव से अलग होने का अनुरोध किया है। अब नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी को आम आदमी पार्टी ने महरौली विधानसभा से का प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतारा है।

पिछले महीने पंजाब के मालेरकोटला में करीब 8 वर्ष पहले हुई कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को दो वर्ष की कैद और 11,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। मालेरकोटला के लोगों को 25 जून 2016 को कुरान शरीफ के फटे हुए पन्ने मिले थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था और इसी में नरेश यादव को भी नामजद किया गया था।

Author

You may have missed