October 11, 2026

दिल्ली की प्रगति मैदान टनल में हुआ हादसा, क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर की मौत

IMG-20240429-WA0001

नई दिल्ली।

देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में स्कूटर डिवाइडर से टकराने से दिल्ली पुलिस के एक उप-निरीक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान एन. के. पवित्रन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पवित्रन पूर्वी दिल्ली जिले की क्राइम ब्रांच में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि घटना रात करीब साढ़े दस की है। जब पवित्रन ने अपने स्कूटर का संतुलन खो दिया। संतुलन खोने की वजह से वह प्रगति मैदान सुरंग के पास एक डिवाइडर से टकरा गए। घटना के बाद उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
इस मामले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। अब दिल्ली पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed