October 10, 2026

कांग्रेस ने किया एलजी हॉउस का घेराव

0
IMG_20220721_181908

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे एलजी हॉउस

नई दिल्ली:-  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर ई.डी. द्वारा पेशी पर बुलाने की अनैतिक कार्यवाही पर विरोध जताने के लिए आज उपराज्यपाल निवास का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया जी के साथ पूरा देश खड़ा है और कांग्रेस का कोई भी सिपाही न कभी डरा है और न ही डरेगा और तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ सत्य और न्याय की लड़ाई के लिए हम लड़ते रहेंगे।

इस दौरान चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार की शय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ई.डी. द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ पर बुलाना की कार्यवाही उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नही करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं पर शिंकजा कसने की इनकी पुरानी कोशिश है जिसे एक साजिश के तहत अंजाम देने में भाजपा को कभी कामयाबी नही मिली है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड नो प्रॉफिट नो लॉस की नीति पर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शुरु किया गया था, जो अंग्रेजों की दमनकारी नीति के जनता के सामने उजागर करता था, उस दौरान भी भाजपा के पूर्वजों ने गांधी जी, नेहरू जी, सुभाष चन्द्र बोस की छवि को धूमिल करने की कोशिश की थी, आज वहीं नाकाम कोशिश मोदी सरकार कर रही है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि ई.डी. ने राजनीति से प्रेरित होकर राहुल गांधी जी को भी दिन तक 54 घंटे पूछताछ की जिसका कोई नतीजा नही आया क्योंकि नेशनल हेराल्ड मामले में कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नही है। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने कहा था कि सच हमेशा सच रहता है, निडर रहता है, निर्भिक रहता है, ईमानदारी से डटा रहा रहता है। उन्होंने कहा कि ई.डी. द्वारा नोटिस देकर कांग्रेस अध्यक्ष की ईमानदारी पर भाजपा जो कुठाराघात करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ता उसके खिलाफ सत्य की लड़ाई लड़ता रहेगा।

तख्तियां लेकर पहुंचे कार्यकर्ता:
प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए ‘‘सोनिया जी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है’’, ‘‘ई.डी. से न डरे है न डरेंगे, जनहित में आवाज उठाऐंगे’’ और ‘‘सच न डरा है न डरेगा- सत्यमेव जयते’’ आदि नारे लगा रहे थे। 

ये प्रमुख नेता हुए शामिल:
प्रदर्शनकारियों में चौ0 अनिल कुमार के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा, पूर्व सांसद रमेश कुमार,  संदीप दीक्षित, श्री परवेज हाश्मी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जय किशन, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी और कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामी, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, हरी शंकर गुप्ता, राजेश जैन, विजय सिंह लोचव, वीर सिंह धींगान, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, डा नरेश कुमार कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन परवेज आलम, अनुज आत्रेय, लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार, आई.टी. सेल चेयरमैन श्री राहुल शर्मा और शिवम भगत सहित, सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी कॉआर्डिनेटर,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित सभी विभागों के पदाधिकारी भी शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed