October 11, 2026

अच्छी खबर : दिल्ली AIIMS का फैसला, 300 रुपए तक के सभी टेस्ट अब AIIMS में होंगे मुफ्त

0
IMG_20220520_093512

:- देशभर से AIIMS आने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

:- आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलेगी इससे राहत

:- तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है यह आदेश

नई दिल्ली :- देश की राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान (AIIMS) से एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब दिल्ली एम्स ने ₹300 तक की होने वाली किसी भी तरह की जांच को देश के सभी मरीजों के लिए मुफ्त कर दिया है। दिल्ली एम्स के इस सकारात्मक फैसले से देशभर के निम्न तबके जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब से दिल्ली एम्स इस प्रकार की सभी जांचें निशुल्क करेगा जो 300 रुपए तक की है। बड़ी राहत की बात यह है कि एम्स प्रशासन के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

देश के सबसे बड़े और प्रमुख मेडिकल संस्थान में शुमार दिल्ली के एम्स ने गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देने के लिए 300 रुपए से कम कीमत के सभी टेस्ट को मुफ्त करने की घोषणा की है। अब एम्स के इस आदेश के बाद कई तरह के एक्स-रे,  यूरिन टेस्ट,अल्ट्रासाउंड, रक्त टेस्ट जैसी जांच अब बिलकुल मुफ्त में हो जाएंगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश में यह बात बताई गई है कि एम्स तत्काल प्रभाव से एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में 300 रुपे तक की सभी जांच/लेबोरेटरी फीस को खत्म करने की मंजूरी दे रहा है। विशेष तौर से इसका फायदा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलेगा जो देश के कोने कोने से एम्स में इलाज कराने आते हैं।

डॉ रणदीप गुलेरिया के प्रस्ताव के 5 वर्ष बाद आया आदेश

डॉ रणदीप गुलेरिया

यहां हम आपको बता दें कि यह निर्णय डॉ रणदीप गुलेरिया द्वारा उनके निर्देशन के पहले वर्ष के दौरान पहली बार प्रस्तावित किए गया था। अब प्रस्तावित करने के लगभग पांच साल बाद यह आदेश आया है आया है। पूरे देश से मरीज बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ऐम्स आते हैं जो कि अब इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

एम्स प्रशासन द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है

“अध्यक्ष एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में वर्तमान में प्रति प्रक्रिया ₹ 300 तक की लागत वाली सभी जांचों/प्रयोगशाला शुल्कों के लिए उपयोगकर्ता शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को मंजूरी दी जाती है.”

एम्स प्रशासन

गरीबों को राहत के साथ प्राइवेट वार्ड की बढ़ाई गई फीस

जहां एक तरफ देश भर से बेहतर इलाज और सुविधा के लिए आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत देने के लिए 300 रुपए तक के सभी टेस्ट फ्री किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ एम्स प्रशासन द्वारा प्राइवेट वार्ड की फीस को दोगुना तक बढ़ा दिया है। अब दिल्ली एम्स के प्राइवेट वार्ड में इलाज कराना महंगा होगा। अब प्राइवेट बोर्ड में इलाज करा रहे A कैटेगरी वाले लोगों को 6000 रुपए तथा B कैटेगरी के लिए 3300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना होगा। साथ ही भोजन के लिए 300 रुपए प्रति डाइट अलग से देना होगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed