Delhi : विजय तोमर को बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय समरसता मिशन के सलाहकार बोर्डे का सदस्य।

नई दिल्ली :- मानवीय सेवाओं के लिए प्रेरित करने वाला अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच अपनी 7300 दिवसीय कार्य योजना को मूर्त रूप देने स्वः पोषित वित्तीय व्यय योजना के अन्तर्गत कार्य निष्पादन में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मिशन के सलाहकार बोर्ड में मानवाधिकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रिय महासचिव विजय तोमर जी को सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच विश्व के प्रबुद्ध नागरिकों एवं व्यक्तियों का एक वैचारिक संगठन है जो मानवीय हित के लिए विषय विशेष पर कार्य कर रहा है। सचिव श्रीमती नीलू सांखला ने बताया कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मंच संरक्षक प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नेपाल के निर्देशन पर इंटरनेशनल संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी द्वारा विजय तोमर जी को अन्तर्राष्ट्रीय सरमरता मिशन सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया हैं। सलाहकार बोर्ड सदस्य कार्ययोजना में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, विभिन्न राष्ट्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित करने की करेंगे। योजना प्रस्तुत कर भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धांत पर विकासशील से विकसित राष्ट्रों में भारत को सम्मिलित कराने में सहयोग करेंगे अवज्ञा आंदोलन से प्रेरित होकर अहिंसक और निष्पक्ष आन्दोलन पूर्व विश्व में चलाया जा रहा है। अब तक 22 राष्ट्रों का नैतिक समर्थन प्राप्त हो चुका है। विजय तोमर जी नेपाल के सांस्कृतिक शिष्टमंडल में सम्मिलित होकर नेपाल यात्रा करके भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति से रूबरू होगे।

नीलू खाँखला ने बताया

प्रेस सचिव नीलू खाँखला ने बताया कि विजय तोमर की सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए सदस्य नियुक्त किया है। सलाहकार बोर्ड सदस्य विजय तोमर अपने कार्य से सृजनशील समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]