October 11, 2026

दबंग महिला ने पति , सास और ससुर को पीट कर घर से निकाला

IMG_20231108_140430

बागपत।

बागपत में कलयुगी महिला दबंग महिला की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ दबंग महिला ने सास ससुर ओर अपने पति को पीट पीटकर घर से निकाल दिया और उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। अब पीड़ित परिवार घर से बाहर खुले आसमान के नीचे जीवन जीने पर मजबूर हो गया है। कलयुगी बहू द्घारा मारपीट सीसीटीवी में कैद हुई तो बहु ने कैमरे भी तोड़ दिए जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्याय के लिए पीड़ित परिवार आला अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

 पूरा मामला बागपत के बिनौली कस्बे का है। जहां अभिनव पुत्र अमरपाल की शादी कलीना गांव की रहने वाली युवती के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ दिन बाद ही अभिनव की पत्नी ने अपने सास ससुर ओर पति का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इतना ही नही दबंग कलयुगी बहू ने अपने सास ससुर और पति को पीट पीटकर घर से बाहर निकाल दिया और उनके मकान पर कब्जा कर लिया। पूरे परिवार की पिटाई सीसीटीवी में कैद हुई तो दबंग महिला ने कैमरे भी तोड़ दिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग ताला तोड़ते हुए और कैमरे के साथ तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ दबंग कलयुगी बहू भी मदद करती नजर आ रही है। फिलहाल सास ससुर और पति अभिनव दर-दर की ठोकरे खाने के लिए भटक रहा है। वहीं अभिनव के दो बेटे जिनकी उम्र करीब 2 वर्ष और 3 वर्ष की है। वह भी अपने पिता के साथ दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। पीड़ित अभिनव अपने माता-पिता के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां उसने अपनी ही पत्नी से अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा है कि, उसकी पत्नी बदमाशों के संपर्क में है। और उसे जान का खतरा बना हुआ है। फिलहाल एसपी ने सीओ बागपत को पूरे मामले की जांच सौंपी है। एमपी ने जांच के बाद कलयुगी बहू पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। फिलहाल डर के साए में जी रहे, अभिनव और उसके माता-पिता दर-दर भटकने को मजबूर हैं। 

Author

You may have missed