Noida News : नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

✍🏻 योगेश राणा


:- पुलिस ने पीछा कर तीन बदमाशों को पकड़ा, स्कूटी और अवैध हथियार बरामद

नोएडा न्यूज़ :- नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में 30 सितंबर 2024 की रात को पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना तब शुरू हुई जब पुलिस अमेठी गोल चक्कर के पास वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, एक सफेद रंग की स्कूटी (DL 3S DA 0388) पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे सेक्टर 98 की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश, मनीष पुत्र महेंद्र, को गोली मारकर घायल कर दिया। मनीष को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान बाकी दो बदमाशों, विशाल पुत्र श्यामलाल और सुमित पुत्र रमेश, को भी गिरफ्तार किया।

चोरी की स्कूटी और अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी और एक अवैध .315 बोर का तमंचा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने 25 सितंबर 2024 को सेक्टर 98 के पास एक ई-रिक्शा लूटने की घटना को भी स्वीकार किया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।गिरफ्तार आरोपी:1. मनीष पुत्र महेंद्र (घायल) – निवासी कानपुर देहात, हाल निवास नोएडा।2. विशाल पुत्र श्यामलाल – निवासी बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली।3. सुमित पुत्र रमेश – निवासी बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली।

आपराधिक मामले: आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सेक्टर 39 नोएडा और दिल्ली में चोरी और लूट के केस शामिल हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.