श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में मनाई गीता जयंती


गाजियाबाद,


सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आज गीता जयंती मनाई गई। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि महाराज के सानिध्य में श्री दूधेश्वश्वर वेद विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने गीता का पाठ किया। गीता ग्रंथ की पूजा भी की गई। मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। महंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गीता का स्थान सर्वोच्च है।

भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकला गीता का ज्ञान ऐसा ज्ञान है, जिससे समस्त विश्व आलौकित हो रहा है और सदा होता रहेगा। गीता सिर्फ उपदेश नहीं है,

वरन यह तो सम्पूर्ण जीवन का निचौड है। मोक्षदा एकादशी पर गीता का पाठ पढने से से दुख प कष्ट दूर होने के साथ सुख.सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पूर्वजों को भी मोक्ष मिल जाता है।