Ghaziabad : 7 नवंबर को होगी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक !


:- जल्दी ही तैयार होगा प्रस्तावों का एजैंडा
गाजियाबाद :- नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सात नवंबर को होने जा रही है। इसके लिए मेयर सुनीता दयाल की ओर से एक पत्र नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक को भेजा गया है। मेयर ने कार्यकारिणी की बैठक बुलाने के लिए कहा है। इसके साथ ही कार्यकारिणी की बैठक करने के लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक अगर सात नवंबर को होती है तो यह नए बोर्ड की तीसरी कार्यकारिणी की बैठक होगी। इससे पहले एक सामान्य और दूसरी विशेष कार्यकारिणी की बैठक हो चुकी है। हालांकि अभी तक बोर्ड की बैठक केवल एक हुई है। कार्यकारिणी की बैठक को लेकर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कार्यकारिणी की बैठक में अभी क्या – क्या विशेष प्रस्ताव पेश होने जा रहे है। सूत्र से मेरी जानकारी के अनुसार निगम के अधिकारी का कहना है कि मेयर की ओर से आने वाले 7 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का प्रस्ताव मिला है। इसी के बाद ही सभी विभागों से कार्यकारिणी में पेश करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रस्तावों का एजैंडा तैयार कर दिया जाएगा।