खुशखबरी : अब दौड़-धूप नहीं – मिलिए सीधे जिलाधिकारी से!

:- हर शुक्रवार कैंप कार्यालय सेक्टर-27 में जनसुनवाई

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

जन समस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनसुनवाई की प्रक्रिया को और आसान कर दिया है। अब जिले के नागरिक हर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं से सीधे जिलाधिकारी को अवगत करा सकते हैं।

इसके साथ ही, पहले की तरह प्रत्येक कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता दर्शन आयोजित किया जाएगा। यहाँ नागरिक बिना किसी पूर्व सूचना के आकर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अब बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुँचाएँ।

जिलाधिकारी मेधा रूपम के इस कदम से नोएडावासी ज्यादा खुश है क्योंकि उनके लिए अब शिकायत करना और समाधान पाना पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुगम होगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]