Azadi ka Amrit Mahotsav 2022 : केजरीवाल ने फहराया दिल्ली का 500वां तिरंगा

अब पूरी दिल्ली में लहरा है राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्ली:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 500वां विशाल तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को भारत को विश्व का नंबर एक देश बनाने का संकल्प करना चाहिए। बता दें कि केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 500 विशाल तिरंगे लगाने का वादा किया था।

इस दौरान अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आजादी की 75वीं सालगिरह पर हम एक प्रण लेगें कि हम अपने देश को दुनिया का नंबर वन देश बना कर रहेंगे। 75 साल में कई ऐसे देश हैं जो हमारे बाद आजाद हुए लेकिन वह आज हमसे आगे निकल गए। कई ऐसे देश हैं जो दूसरे विश्व में ध्वस्त हो गए लेकिन वह भी आज हमसे आगे निकल गए। हमारे में ऐसी क्या कमी है कि हम पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे होशियार लोग भारत में रहते हैं फिर भी हम पीछे क्यों रह गए? इसलिए 75वीं सालगिरह में हम सभी को प्रण लेना है कि हम अपने देश को दुनिया का नंबर 1 देश बना कर रहेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले हम लोगों ने प्रण लिया था कि दिल्ली के अंदर इतने तिरंगे लगाएंगे कि अगर कोई दिल्ली में पहने वाले घर के बाहर निकले तो उसे तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दें। जब हम तिंरगा देखते हैं तो अंदर दिल में धक-धक होती है, देशभक्ति जागती है, देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा जागती है। वहीं अगर आदमी कुछ गलत कर रहा होता है तो एक बार उसे समझ आ जाता है कि देश के लिए हमें यह नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली के कोने-कोने में आज दिल्ली के अंदर तिरंगे लग चुके हैं यह आज 500वां तिरंगा फहराया गया है।

फ्री पॉलिटिक्स का भी किया जिक्र:

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे दुख होता है कि कुछ लोग यह कहते हैं कि ये जो गरीबों को फ्री शिक्षा मिल रही है यह बंद होनी चाहिए। मैं सोच रहा था कि एक मजदूर, रिक्शा वाला, गरीब आदमी इतना भी नहीं कमा पाता कि वह दो टाइम की रोटी खा ले। अगर हमने सरकारी स्कूल बंद कर दिए, फीस लगा दी तो वह पढ़ाई कैसे कर पाएंगे। कुछ लोग कह रहे हैं कि फ्री की रेवड़ी बंद होनी चाहिए। अगर सरकारी स्कूल बंद कर दोगे तो गरीब के बच्चे कहां जाएंगे? अगर सरकारी स्कूल बंद कर दिए तो 70 फीसदी गरीब बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे।

मयूर विहार में हुआ लक्ष्य पूरा:

दिल्ली सरकार का 500 तिरंगों का लक्ष्य मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मयूर विहार में दिल्ली का 500वां झंडा फहरा कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत केजरीवाल ने ‘‘भारत माता की जय’’, ‘‘इंकलाब जिंदाबाद’’ और ‘‘वंदे मातरम’’ के नारों से की। उन्होंने कहा, ‘‘ एक साल पहले, हमने दिल्ली में कई सारे तिरंगे लगाने का फैसला किया था ताकि दिल्लीवासी कहीं भी जाएं तो कम से कम उन्हें उनके आसपास एक तिरंगा दिखे। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग दिन में तीन से चार बार तिरंगा देखें।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अब 500 राष्ट्रीय ध्वज लगा दिए हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर दिल्ली में 500 राष्ट्रीय ध्वज लगाने के सपने को साकार करने वाले इंजीनियर और ठेकेदारों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *