Noida : नोएडा मीडिया क्लब बनवा रहा करोना काल में शहीद हुए पत्रकारों के लिए स्मारक

HEADLINES

:- भारत में अपने आप में इकलौता स्मारक होगा

:- दो महीने के भीतर इस स्मारक को कोरोना काल में शहीद हुए देश के पत्रकारों को समर्पित कर दिया जाएगा

नोएडा :- पिछले दिनों नोएडा मीडिया क्लब ने पूरे भारत में कोरोना काल के दौरान शहीद हुए लगभग 500 पत्रकारों की याद में एक स्मारक बनाने का प्रण लिया था। यहां हम आपको बता दें कि यह पूरे भारत में अपने आप में इकलौता स्मारक होगा। शुक्रवार को स्मारक का निर्माण शुरू किया गया है। करीब दो महीनों में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर राज्यवार दिवंगत पत्रकारों के नाम अंकित करवाए जाएंगे।

नोएडा अथॉरिटी से शहर के सेक्टर-72 ‘स्मृति वन’ में यह स्मारक बनाने के लिए भूमि आवंटन किया है। शुक्रवार को शहीद पत्रकार स्मारक का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले दो महीने के भीतर इस स्मारक को कोरोना काल में शहीद हुए देश के पत्रकारों को समर्पित कर दिया जाएगा

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने बताया

इस विषय पर जानकारी देते हुए नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने बताया कि कोरोना काल में विषम परिस्थितियों के बीच में भी बिना रुके बिना थके अपनी जान की परवाह ना करते हुवे लोगो के बीच मे रहा कर काम किया है उनका योगदान बहुमूल्य है। आगे उन्होंने कहा की बिना किसी देरी के नोएडा अथॉरिटी ने जमीन चिन्हित कर पत्रकारों को दी। यह स्मारक पत्रकारों की याद में बनाया जा रहा है। और इसे जल्द से जल्द बनाकर देश के सभी पत्रकारों को समर्पित किया जाएगा। स्मारक गोलाकार आधार पर त्रिभुजाकार होगा, जो मीडिया के तीनों हिस्सों प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल माध्यमों का प्रतीक हैं। तीनों पृष्ठ भागों पर दिवंगत पत्रकारों के नाम उत्कीर्ण किए जाएंगे। नोएडा मीडिया क्लब की टीम ने देशभर की पत्रकार संस्थाओं, राज्य सरकारों और गैर सरकारी संगठनों से संपर्क करके डाटा एकत्र किया है। पत्रकारों के लिए यह देश का पहला और इकलौता स्मारक है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]