कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि।

:- नोएडा मीडिया क्लब ने राष्ट्रीय स्मारक पर किया भावभीनी यादगार आयोजन।

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

कोरोना महामारी के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राण गंवाने वाले पत्रकारों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नोएडा मीडिया क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस वर्ष भी सेक्टर-72 स्थित राष्ट्रीय पत्रकार स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पत्रकारों के योगदान को किया गया नमन

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों और नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने दिवंगत पत्रकारों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए और उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।सभा स्थल पर मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकार साथियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आलोक द्विवेदी ने कहा – लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं पत्रकार

इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा –“पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया भय और संकट में थी, तब पत्रकारों ने बिना अपनी परवाह किए सच्चाई जनता तक पहुँचाई। जिन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उनका साहस और समर्पण कभी भुलाया नहीं जा सकता।”महासचिव जयप्रकाश सिंह ने भी दिवंगत साथियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह स्मारक उनकी स्मृतियों को सदैव जीवित रखेगा।

गांधी जयंती पर विशेष आयोजन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के दौरान सैकड़ों पत्रकार अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में नोएडा मीडिया क्लब द्वारा सेक्टर-72 स्थित स्मृति वन में यह राष्ट्रीय स्मारक स्थापित किया गया।गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।—बड़ी संख्या में पत्रकार और समाजसेवी हुए शामिलश्रद्धांजलि कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े वरिष्ठ और युवा साथियों ने भाग लिया। इनमें कार्यकारिणी सदस्य आँचल यादव, प्रमोद शर्मा, संतोष कुमार सिंह, मुखराम सिंह, एस एस अवस्थी, वीरेंद्र मलिक, अरुण सिन्हा, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, सुमन चौधरी, विजय गोंड, हिमांशु शुक्ला, मनोहर त्यागी, देवमणि शुक्ल, आशू भटनागर, देव गुर्जर, रिंकू यादव, पवन राज, संदीप गर्ग, संगीता चौधरी, अजब सिंह यादव, प्रमोद दीक्षित, ए के लाल, अशोक दुबे, इमरान, अकरम चौधरी, अली खान, संदीप तिवारी, के आसिफ, शानू राजपूत, दीप चौधरी, रवि यादव, बलवीर सिंह, रामेश कुमार, हरवीर चौहान सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

गणमान्य नागरिक भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ-साथ शहर के समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, कांग्रेस नेता मुकेश यादव, समाजवादी पार्टी के नेता सुधीर चौहान, किसान नेता अशोक चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के विजेंद्र यादव, डॉ. सीमा, डॉ. उर्मिला चौधरी, सुल्तान बिधूड़ी, फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी डॉ. रश्मि गुप्ता, लियाकत चौधरी, पुरुषोत्तम नागर, यतेंद्र शर्मा, ललित अवाना समेत अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.