नोएडा में कछुओं की तस्करी: दो महिलाएं गिरफ्तार, 14 लुप्तप्राय कछुए बरामद

✍🏻 योगेश राणा


:- लुप्तप्राय प्रजातियों के ‘इंडियन रूफ्ड टर्टल’ की तस्करी का खुलासा

Noida Turtle Smuggling :- नोएडा पुलिस ने नोएडा के थाना फेस वन के क्षेत्र सेक्टर 10 से कई लुप्तप्राय प्रजातियों के कछुओं समेत कछुओं की तस्करी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन‌ महिला तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 14 जिंदा इंडियन रुफड टर्टल’ बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आपस में मां बेटी है और जिन कछुओं को यह बेच रही थी वह कछुए की लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक हैं। इस लिए सरकार द्वारा इन्हें वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-I के अंतर्गत रखा गया है।

किन-किन कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा था लुप्तप्राय प्रजातियों कछुओं का इस्तेमाल!

मिल रही जानकारी के अनुसार पकड़े गए कछुए “प्रतिबंधित” श्रेणी में आते है। बहुत से लोग कछुए को शुभ मानकर घर में पालते हैं,बहुत से लोग इस विलोपित श्रेणी का सेवन भी करते हैं।इस लिए इनकी मार्केट में डिमांड बढ़ गई है इसी वजह से यह विलुप्त होने के कगार पर है।इसी वजह से कानूनी तौर पर पालतू जानवरों के रूप में रखने की अनुमति नहीं है, फिर भी लोग अपने उद्देश्य के लिए उन्हें अवैध रूप से काले बाजार में खरीदते हैं।

तस्करी करने वाली महिलाओं ने पुलिस के सामने खोले तस्करी के राज

डीपीसी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर थाना फेस वन के प्रभारी अमित कुमार भड़ाना ने दबिश देकर मां बेटी कमला एवं ज्योति को 14 इंडियन रुफड टर्टल कछुए के साथ मौका-ए-वारदात से रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग मथुरा जनपद से गुजर रही यमुना नदी से कछुआ पड़कर नोएडा सहित एनसीआर में बेचने के लिए लाए थे। यह लोग पहले भी एनसीआर में कई जगह कछुआ बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.