October 10, 2026

The journey started from Swaraj has now come to the corruption of liquor: Adesh Gupta : स्वराज से शुरू सफर अब शराब के भ्रष्टाचार पर आ गया:आदेश गुप्ता

IMG_20220913_181908

भाजपा का आप पर हमला

नई दिल्ली:- दिल्ली की एक अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और संजीव झा को 2015 में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाली भीड़ का हिस्सा होने का दोषी ठहराए जाने के मामले में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आप पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘दिल्ली के अंदर आप का एक बार फिर घिनौना सामने आया है। एक बार फिर आप की दंगाई मानसिकता और झूठ बोलने की मानसिकता सामने आई है। 2014 में कहते थे कि नो करप्शन, नो करप्शन, लेकिन अब यही एक भ्रष्टाचारी पार्टी बन गयी है, जो पुलिस कानून संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं।

आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि ‘पंजाब के अंदर आप के पदाधिकारी ड्रग्स के सप्लायर के रूप में काम करते हैं। अमानुल्लाह खान हों, ताहिर हुसैन हों, फ्रॉड करने में, 420 में, उनके ऊपर गंभीर आरोप के साथ क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं। आज इनका सफर स्वराज से शुरु होकर शराब से भ्रष्टाचार पर आ गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले अमानुल्लाह को दोषी करार दिया गया। एक मंत्री हवाला के आरोपल में साथ जेल में बंद हैं। पंजाब के मंत्री जेल में बंद हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि 12 केस अमानुल्लाह के उपर, दिनेश मोहनिया, सतेंद्र जैन के ऊपर चल रहे हैं। पहले एक विज्ञापन आता था, ऊंची लोग ऊंची पसंद, उसी के अनुसार ‘आप’ अब घटिया लोग, घटिया पसंद’

Author

You may have missed