NEA AGM Highlights : चुनावी मोड में NEA, 10 जनवरी को तय होगा अगला नेतृत्व।

:- एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने दोहराया—समय पर होंगे निष्पक्ष चुनाव

न्यूज़ डायरी,नोएडा।
नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) की वार्षिक आम सभा आज एनईए सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े सदस्यों ने इसमें भाग लेकर संगठन की विकास योजनाओं पर चर्चा की।

महासचिव ने प्रस्तुत की कार्यवृत्त, कोषाध्यक्ष ने रखा लेखा-जोखा

सभा की शुरुआत महासचिव वी.के. सेठ द्वारा पिछली वार्षिक सभा की कार्यवृत्त पढ़े जाने से हुई। इसके बाद कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन ने वर्ष 2024-25 का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
सदन ने दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करते हुए कोषाध्यक्ष की पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की।

अध्यक्ष विपिन मल्हन ने साझा की नई दिशा की रूपरेखा

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि 1978 से स्थापित यह संस्था आज नोएडा के औद्योगिक विकास की प्रमुख आवाज बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि –“इस संस्था को नई सोच और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना हम सबका सामूहिक दायित्व है।”अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि एनईए के चुनाव समयबद्ध तरीके से हर वर्ष होते रहे हैं और इस बार भी निर्धारित समय पर चुनाव कराए जाएंगे।

10 जनवरी 2026 को होंगे एनईए चुनाव

सभा में चुनाव की प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा करते हुए अध्यक्ष ने चुनाव अधिकारियों के रूप में योगेश आनंद, राकेश कट्याल, प्रदीप मेहता और सुभाष सिंघल के नाम प्रस्तावित किए।


सदन ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।


इसके उपरांत चुनाव अधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद 10 जनवरी 2026 को चुनाव तिथि घोषित की, जिसे सभा ने पूर्ण समर्थन दिया।

सदस्यता शुल्क 3000 से बढ़कर 4000 रुपए

आम सभा में यह महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया कि एनईए की वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹3000 से बढ़ाकर ₹4000 किया जाएगा। यह संशोधित शुल्क 1 अप्रैल 2026 (वित्तीय वर्ष 2026-27) से लागू होगा।

सभा के अंत में उपस्थित सदस्यों ने एनईए के पारदर्शी प्रबंधन, नियमित चुनाव परंपरा और Noida उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]