आज आपकी परछाई भी छोड़ देगी आपका साथ,आज साल का सबसे बड़ा दिन

 

नई दिल्ली :- वैसे तो कहा जाता है कि रोशनी में इंसान की परछाई उसका साथ कभी नहीं छोड़ती,लेकिन आज के दिन ये कहावत भी झूठी साबित हो जाएगी। भले ही कुछ समय के लिए लेकिन आज आपकी परछाई आपका साथ दिन के उजाले में छोड़ देगी। दरअसल आज यानी 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है,क्योंकि 

इसदिन सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है। और इसदिन सूर्य की किरणें धरती पर अधिक समय के लिए गिरती हैं। ऐसे में एक समय ऐसा भी आ जाता है,जब सूर्य ठीक हमारे सिर के ऊपर होता है,जिससे थोड़ी देर के लिए हमारी परछाई दिखनी बंद हो जाती है। इस दौरान घबराना नहीं चाहिए। यह पृथ्वी की एक सामान्य प्रक्रिया है। 

इसलिए है बड़ा दिन

वैसे तो सामान्य दिनों जब दिन और रात बराबर होते हैं,तब ये 12-12 घंटे के होते हैं। 21 जून को सूरज की किरणें पृथ्वी पर लगभग 15 से 16 घंटे तक रहती हैं। इसलिए इस दिन को साल का सबसे बड़ा दिन कहते हैं। इसे सोल्सटाइस भी कहते हैं। इसका अर्थ है सूरज अभी भी खड़ा है। आज पृथ्वी पर सूर्योदय जल्दी होगा जबकि सूर्यास्त देर से होगा।जिसके कारण सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होगी। 21 जून को साल के सबसे बड़े दिन के साथ ही साल की सबसे छोटी रात भी होती है। 

इन देशों में होगा लम्बा दिन

21 जून का दिन खासकर उन देश या हिस्से के लोगों के लिए सबसे लंबा होता है जो भूमध्यरेखा यानि इक्वेटर के उत्तरी हिस्से में रहते हैं. इसमें रूस, उत्तर अमेरिका, यूरोप, एशिया, आधा अफ्रीका आते हैं। 

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *