Noida News : फैंसी नंबर चाहिए? 18 दिसंबर से शुरू होगी ऑनलाइन नीलामी।

✍️ योगेश राणा

:- 17 दिसंबर से निजी वाहनों के लिए UP16FK पंजीयन लागू, फैंसी नंबरों की नीलामी 18 से

न्यूज़ डायरी,गौतमबुद्धनगर।


जनपद में निजी (प्राइवेट) वाहनों के लिए नई पंजीयन श्रृंखला UP16FK आगामी 17 दिसंबर 2025 से लागू कर दी जाएगी। वर्तमान में चल रही UP16FJ सीरीज के पूर्ण हो जाने के बाद उसे ब्लॉक करते हुए यह नई सीरीज शुरू की जा रही है।

एआरटीओ (प्रशासन) नंदकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नई पंजीयन सीरीज के तहत फैंसी, महत्वपूर्ण और अति-महत्वपूर्ण नंबरों की नीलामी प्रक्रिया 18 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.fancy.parivahan.gov.in पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। यह प्रक्रिया तीन दिनों तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि नॉन-फैंसी (सामान्य) नंबरों के लिए वाहन स्वामी 17 दिसंबर 2025 से परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in के माध्यम से नंबर बुक कर सकेंगे। इसके लिए

दोपहिया वाहनों हेतु शुल्क: ₹1000

अन्य वाहनों हेतु शुल्क: ₹5000 निर्धारित किया गया है।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पंजीयन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। नई पंजीयन सीरीज से संबंधित शासनादेश और विस्तृत जानकारी के लिए http://shasanadesh.up.nic.in पर लॉगिन कर विवरण देखा जा सकता है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.