Noida fire : एक्सपोर्ट कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

:- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की सुचना नहीं

नोएडा :- उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज -2 पीएस (PS) सीमा के तहत फैक्ट्री नंबर B – 39 मुश्किन इंटरनेशनल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस और दमकल की लगभग 10-12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बड़ी होने के कारण आग से आसपास अफरातफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। आग की वजह से पूरी कंपनी जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुब्बार का देखने को मिला । साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से आसपास की कंपनियों को भी खाली कराया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]