उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने एमिटी विश्वविद्यालय का किया दौरा

नोएडा :- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन प्रक्रिया की प्रगति के संदर्भ में विचारों को प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एडिशनल सेक्रेटरी डॉक्टर आरके चतुर्वेदी और अतुल त्रिपाठी के प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय का दो दिवसीय दौरा किया।

इस अवसर पर एमिटी समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चांसलर डॉ अतुल चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डॉक्टर बलविंदर शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

इस दो दिवसीय दौरे मै प्रतिनिधि मंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय के शिक्षकों मैं छात्रों से मुलाकात की और प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और स्टूडियो का भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने पाठ्यक्रम संबंधित जानकारी भी ली।

शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गिरिश चंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा

उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए शैक्षणिक, सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक, आध्यात्मिक हर क्षेत्र में नेतृत्व करने वालों को निर्माण करना होगा और यह उच्च शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है।हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है बिना अच्छा मार्ग का ज्ञान हो और वह अन्य लोगों को मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करें किंतु सबसे जरूरी है कि उस मार्ग पर स्वयं चले। जीवन में सब लोगों उसी व्यक्ति की बात मानते हैं जो अच्छे मार्ग पर चलकर सबको रास्ता दिखाता है। विश्वविद्यालयों को केवल चुनौतियों को समझना ही नहीं है बल्कि उनके निवारण के लिए काम भी करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एकेडमिक और उद्योगों के बिच मजबूत समन्वय स्थापित होना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि एकेडमिक और उद्योगों के बिच मजबूत समन्वय स्थापित होना चाहिए। प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों का विकास है जिसके लिए पहले छात्रों की प्रतिभा को पहचानना होगा

एडिशनल सेक्रेटरी डॉ आर के चतुर्वेदी ने कहा

एडिशनल सेक्रेटरी डा आर के चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के विकास में ही देश विकास निहित है। ज्ञान और तकनीकी को साझा करके आप भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करेे। भारत प्राचीन समय से ही बौद्धिक और आर्थिक रूप से संपन्न था कई देशों छात्र यहां शिक्षा ग्रहण करने आते रहे हैं। डॉ चतुर्वेदी ने कहां की उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद एमिटी व अन्य शिक्षण संस्थानों को पूर्ण रुप से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है

अमेठी शिक्षक समूह के संस्थापक डॉ अशोक कुमार चौहान ने कहा

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने कहा कि एमिटी का उददेश्य छात्रों का सर्वागीण विकास है इसके अतिरिक्त हम छात्रों को शोध, नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रोत्सहित भी करते हैं। डा चौहान ने कहा कि किसी भी देश के उत्थान और विकास में शिक्षण की भागीदारी आवश्यक है। छात्रों को प्रो त्रिपाठी के दिखाये गये मार्गदर्शन का अनुसरण करना चाहिए।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा (श्रीमती) बलविंदर शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज दिन हमारे लिए अत्यंत हर्ष भरा है जब हमारे यहां मार्गदर्शन देने उत्तरप्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उच्च प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ है। मानव मूल्यों के साथ उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ही हमारे संस्थान की बुनियाद है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *