सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

नोएडा :- समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात दिसंबर को मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ रैली करेंगे। रैली की तैयारी को अंतिम रूप देने व व्यवस्था देखने के लिए वह नोएडा के रास्ते मेरठ जाने के लिए निकले हैं। बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महंगाई से आम जनमानस परेशान है। खाद्य सामग्री से लगातार पेट्रोल तक में आग लगी हुई है। कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं। किसान-मजदूर सब बेहाल है। भाजपा सरकार किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। प्रदेश में केवल आठ फीसद किसानों से धान-गेहूं की खरीद की गई जबकि 92 फीसद किसान अपनी उपज बिचौलियों को बेचने को मजबूर हुए। भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है, ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सूबे में योगी सरकार आई है तब से कुटीर उद्योग पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। उन्होंने किसान-विरोधी कृषि कानून और उपभोक्ता-विरोधी कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी कृषि उपज की खरीद की कानूनी गारंटी के लिए चल रहे राज्यव्यापी किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने का एलान किया।

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा

सपा जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा की सरकार लाने जा रही है ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके।

समाजवादी पार्टी नेता सुनील चौधरी ने कहा

सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी व जेवर विधानसभा, नोएडा सीट पर सपा की जीत पक्की हो चुकी है। सभी सीट पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता वहां भी मेहनत कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव ने कहा

सपा के महानगर अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव ने कहा भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि पूरी तरह से सेल साबित हुए हैं। लोगों की सरकारी विभाग अथवा पुलिस थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर और सांसद महेश शर्मा लोगों का फोन नहीं उठाते हैं

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस प्रेस वार्ता में मौजूद मुख्य लोगों में इंद्र प्रधान ,दीपक विग, महेंद्र यादव, वीर सिंह यादव ,फकीर चंद नागर, सुनील चौधरी, जितेंद्र यादव, लखन यादव, ओमपाल राणा , सूरज राणा, जगबीर नंबरदार ,राघवेंद्र दुबे , योगेश भाटी, रेशपाल अवाना, विपिन अग्रवाल ,शंभू प्रसाद पोखरियाल, गौरव कुमार यादव, दिलवर सिंह रावत, सतपाल नेताजी, फूल सिंह नंबरदार, हाजी अली शेर, बबलू चौहान ,रामनिवास यादव ,सतपाल यादव ,गौरव यादव ,सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, हैप्पी पंडित , बबलू चौहान ,बब्बू यादव, रवि यादव, श्रीपाल प्रधान, विकास यादव , राजीव यादव , कवित, शमशाद दिलशाद मुख्य रूप से मौजूद रहे

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *