बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर चुनाव : मनोज भाटी बने अध्यक्ष, 300 वोटों से दर्ज की जीत।

:- सचिव से लेकर कोषाध्यक्ष तक सभी प्रमुख पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन (गौतमबुद्ध नगर) के वार्षिक चुनाव 2025–2026 के परिणाम देर रात घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने नए नेतृत्व के रूप में मनोज भाटी पर भरोसा जताते हुए उन्हें एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना है।


अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मनोज भाटी को कुल 1555 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी योगेंद्र भाटी को 1222 वोट मिले। इस तरह मनोज भाटी ने लगभग 300 मतों की बढ़त के साथ शानदार जीत दर्ज की।


सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर किसने मारी बाजी-?


सचिव पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। इस पद पर शोभाराम चंदीला ने 1510 मतों के साथ जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नीरज भाटी को 815 वोट, जबकि सतेंद्र नागर को 436 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए कुल 2785 मत पड़े, जिनमें से 24 मत निरस्त कर दिए गए।


अन्य प्रमुख पदों पर भी अधिवक्ताओं ने स्पष्ट जनादेश दिया
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: छत्रपाल सिंह — 1246 मत
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: मुस्कान महिंद्री — 1611 मत
कोषाध्यक्ष: कल्याण नागर — 1562 मत
सहसचिव (प्रशासनिक): सिंहराज चौधरी — 2193 मत
सांस्कृतिक सचिव: सोनम यादव — 1504 मत

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एक वर्ष के कार्यकाल के लिए चुने गए हैं।


भविष्य की योजनाओं पर क्या बोले अध्यक्ष मनोज भाटी


नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज भाटी ने जीत के बाद अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए वे सभी को साथ लेकर समन्वय के साथ काम करेंगे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]