Noida News : भारतीय किसान यूनियन (भानु) का गौतमबुद्धनगर में संगठन विस्तार, सुनील अवाना बने एनसीआर अध्यक्ष


✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी, नोएडा।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संगठन का गौतमबुद्धनगर में विस्तार किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में जावेद खान और अनिल अवाना ने नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना का स्वागत किया।

संगठन विस्तार के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें जावेद खान को एनसीआर सचिव, अनिल अवाना को जिला उपाध्यक्ष, सोनू अवाना को एनसीआर मीडिया प्रभारी, विजय को एनसीआर सचिव, ओमी प्रधान को नोएडा महानगर उपाध्यक्ष, प्रीति चौहान को महानगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), जगवीर को एनसीआर कार्यकारिणी सदस्य और कर्मवीर बैसला को नोएडा महानगर सदस्य नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, राष्ट्रीय महासचिव बेघराज गुर्जर, जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर, प्रदेश प्रवक्ता मेहकार नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल बैसौया, तथा सतीश कसाना, भानु प्रकाश शर्मा, रहीसुददीन, अनिल प्रजापति, सोनू कश्यप, अजय अधाना, शहाबुद्दीन खान, ऋषि अवाना, चंद्रपाल, राहुल गॉड और सन्नी कौशिक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.