सावधान! दीपावली पर भी सक्रिय मिलावट माफिया, 550 किलो पनीर हुआ जब्त।

:- नोएडा प्रशासन की कड़ी निगरानी, खाद्य पदार्थों पर रखी जा रही सख्त नजर

:- हरियाणा से सप्लाई हो रहा था नकली पनीर

न्यूज़ डायरी, नोएडा।

दीपावली पर्व से पहले गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देर रात 550 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।

मेवात के जंगी मिल्क प्लांट से दिल्ली-एनसीआर भेजा जा रहा था नकली पनीर।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने की। जांच के दौरान टीम ने हरियाणा के मेवात स्थित जंगी मिल्क प्लांट से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए आ रहे वाहन (HR07B 3222) को पकड़ा। वाहन में लदा पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया।

प्रयोगशाला जांच के लिए नमूना लेने के बाद शेष पनीर को नोएडा के भंगेल स्थित न्यू गढ़वाल डेयरी में नोएडा प्राधिकरण की मदद से नष्ट कराया गया।

सहायक आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश में जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के दौरान नागरिकों को मानक के अनुरूप शुद्ध खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध हो सकें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]