कनावनी गांव में विकास की सौगात, डॉ. महेश शर्मा ने किया 2.92 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास।

“विकास एक निरंतर प्रक्रिया है” — कनावनी में बोले डॉ. महेश शर्मा

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।
आज शुक्रवार को नोएडा के कनावनी गांव में सांसद निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. महेश शर्मा, सांसद गौतम बुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, तथा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।


इस अवसर पर कुल 292 लाख रुपये की लागत से होने वाले 31 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें

  • नोएडा विधानसभा में 10 कार्य — लागत 104 लाख रुपये,
  • दादरी विधानसभा में 10 कार्य — लागत 100 लाख रुपये,
  • जेवर विधानसभा में 11 कार्य — लागत 88 लाख रुपये शामिल हैं।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, ग्राम प्रधान, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे विधि-विधान के साथ इन विकास कार्यों की शुरुआत की गई।


“विकास एक सतत प्रक्रिया है” — डॉ. महेश शर्मा
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि “विकास कार्य एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगी।” उन्होंने कनावनी क्षेत्र के निवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को हो रही असुविधाओं से राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि विधायक पंकज सिंह की निधि से भी निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और सांसद निधि से भी आगे विकास कार्य जारी रहेंगे।


कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस मौके पर जिला मंत्री चंदगीराम यादव, संजय बाली,दीपक नागर, भागवत नागर, विजय नागर, मनीष तिवारी, देवेंद्र शर्मा, मनोज उपाध्याय, एस.एन. झा, आदेश नम्बरदार, मुक्तानंद शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, सतपाल विष्ट, ज्योति श्रीवास्तव, देवराज पंडित, विजय चैटाला, यश कौशिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]