खाकी का एक्शन : दीवार फांदकर सोते हुए परिवार को लूटने वाले कासगंज के 4 बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 को लगी गोली।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोसाइटी में दीवार फांदकर लूट और चोरी करने वाले कासगंज के शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। सूरजपुर पुलिस और सेंट्रल नोएडा सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 गोली लगने से घायल हुए। आरोपियों के कब्जे से विदेशी करेंसी, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, टैक्सी कार और अवैध हथियार बरामद किए गए।

News Diary Today | Noida News

क्राइम न्यूज़ | ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस और सेंट्रल नोएडा सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद सोसाइटीज में चोरी और लूट करने वाले एक शातिर गैंग के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश और एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि दो को कॉम्बिंग के दौरान दबोचा गया। पुलिस ने इनके पास से विदेशी मुद्रा, गहने, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बता दें कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सूरजपुर पुलिस और सेंट्रल नोएडा सर्विलांस टीम ने घरों में घुसकर लूट और चोरी करने वाले एक बेहद खतरनाक गैंग का भंडाफोड़ किया है और12 जुलाई 2026 को पुलिस को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए बदमाशों के छिपे होने की सटीक सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूरजपुर वेटलैंड की तरफ जाने वाले जंगली इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और पुलिस कॉम्बिंग के दौरान 2 शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, वहीं घेराबंदी कर 2 अन्य आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए चारों आरोपी मूल रूप से जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के निवासी हैं, जो वर्तमान में सूरजपुर इलाके में ही रह रहे थे। इनकी पहचान इस प्रकार हुई है। वीरपाल (कासगंज का हिस्ट्रीशीटर, जिस पर पहले से लूट, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 15 मुकदमे दर्ज हैं तथा विजयपाल लूट और चोरी के 4 मुकदमों का आरोपी है,अर्जुन कश्यप तथा अवधेश के रूप में हुई है।

वारदात का तरीका ?

पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। वीरपाल और अवधेश सोसाइटी की ऊंची दीवारें फांदकर अंदर घुसते थे। वहीं विजयपाल और अर्जुन बाहर दिल्ली नंबर की एक टैक्सी कार (DL1ZD3130) लेकर निगरानी (रेकी) करते थे।हाल ही में वीरपाल एक घर में घुसा था, जहां एक महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। महिला के जागने पर उसने डरा-धमकाकर गहने, नकदी और पैन कार्ड वाला बैग लूट लिया था। इसी गैंग ने उसी रात एक दूसरे बंद मकान का ताला तोड़कर विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा और कीमती घड़ियां भी चोरी की थीं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल होने वाला भारी सामान बरामद किया है अवैध 04 तमंचे, 04 खोखा कारतूस और 04 जिंदा कारतूस,वारदात में इस्तेमाल होने वाली DL1ZD3130 टैक्सी कार,विभिन्न देशों के 56 विदेशी नोट और 01 जापानी मुद्रा तथा पीली धातु की 02 चेन, 01 अंगूठी, 01 पेंडेंट, 01 झुमका, सफेद धातु की चेन, 2 हाथ घड़ियां और 14,275 रुपये नकद बरामद किया है पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई के लिए पूरी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

सूरजपुर पुलिस का एक्शन : मैनुअल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से वेटलैंड के जंगलों में घेराबंदी कर दबोचे गए 4 लुटेरे।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि “हमारी सूरजपुर पुलिस और सेंट्रल सर्विलांस टीम ने मैन्युअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से एक शातिर चोर और लुटेरा गैंग का पर्दाफाश किया है। सूरजपुर वेटलैंड के जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि दो अन्य को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग दिल्ली नंबर की टैक्सी कार से रेकी करता था और रात में सोसाइटी की दीवार फांदकर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गए बदमाशों में से वीरपाल पर 15 और विजयपाल पर 4 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से भारी मात्रा में विदेशी करेंसी, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, वारदात में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।”

Author