नवरात्रि से पहले मिलावट का बड़ा खेल: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 3700 किलो से ज्यादा नकली मसाले सीज, फैक्ट्री सील।

नवरात्रि से पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार! इतेहरा गांव की धर्मेश इंडस्ट्रीज पर छापेमारी में 3,759 किलो मिलावटी सामग्री और नकली मसाले सीज किए गए। फैक्ट्री सील कर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आखिर मसालों में क्या मिलाकर लोगों की सेहत से किया जा रहा था खिलवाड़? जाने पूरी खबर।
News Diary Today | Noida News
ग्रेटर नोएडा न्यूज़ | ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इतेहरा गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मेश इंडस्ट्रीज नामक मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा है। शारदीय नवरात्रि के त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने बाजार में बिकने वाले मसालों की शुद्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग ने मौके से भारी मात्रा में मिलावटी सामान बरामद कर फैक्ट्री को सील करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।ब बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जब फैक्ट्री पहुंची, तो वहां मसालों को कृत्रिम रूप से आकर्षक और भारी बनाने के लिए खतरनाक मिलावट की जा रही थी। अधिकारियों ने मौके से भारी मात्रा में सामग्रियां जब्त की हैं।भारी मात्रा में पिसी हुई लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर।मसालों का वजन बढ़ाने के लिए लकड़ी का बुरादा/भूसी और उन्हें चमकदार बनाने के लिए प्रतिबंधित सिंथेटिक रंग। विभाग ने कुल मिलाकर 3,759 किलोग्राम (लगभग 3.7 टन) मिलावटी सामग्री और नकली मसाले सीज किए हैं।
क्या कार्रवाई की गई?
त्योहारों के सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस धंधे पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।टीम ने शुद्धता की जांच के लिए अलग-अलग मसालों और मिलावटी तत्वों के 13 कानूनी नमूने (Samples) लिए हैं, जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।फैक्ट्री के मालिकों और संबंधित पक्ष के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कड़ी FIR दर्ज कराई गई है।धर्मेश इंडस्ट्रीज का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त (Cancel) करने की कार्रवाई विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।नवरात्रि और दीपावली के दौरान बाजारों में मसालों, घी और मिठाइयों की मांग अचानक बहुत बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

