ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
नोएडा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी के समर्थन में सामाजिक और व्यापारी संगठनों ने पैदल मार्च निकाला। डीएम चौक से एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की।
News Diary Today | Noida News
नोएडा, 8 अक्टूबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बुधवार को नोएडा में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों की ओर से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में सामाजिक और व्यापारी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मार्च का उद्देश्य ज्ञानेश कुमार के समर्थन में अपनी बात सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना था।
पैदल मार्च डीएम चौक, सेक्टर-27 से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय, सेक्टर-19 तक पहुंचा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मार्च के बाद उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास जैन ने भारत के राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग की गई।
संगठन की ओर से कहा गया कि ज्ञानेश कुमार के सार्वजनिक दायित्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।
कई सामाजिक और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल
पैदल मार्च भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर बंसल, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा जैन, प्रदेश मंत्री अमित गोयल, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, अतिरिक्त सचिव शिवा चौहान, इंडस्ट्री सेल अध्यक्ष शक्ति सिंह, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश जिंदल एवं इंडस्ट्री सेल उपाध्यक्ष अमित गोयल रोशनी सिंह सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।
इसके अलावा अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता जी, महासचिव भूपेंद्र मित्तल जी, बलराज गोयल जी, राजेंद्र जैन जी, तुषार गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पैदल मार्च में सहभागिता की। पोरवाल समाज के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पीजीएस एसोसिएशन के अजय सोनी और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अनेक सामाजिक एवं व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ कार्यक्रम
पैदल मार्च के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी। मार्च के एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधियों ने ज्ञापन को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञानेश कुमार के समर्थन में अपनी भावना और मांग को प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

