सात साल की बच्ची को बनाया पड़ोसी ने अपनी हैवानियत का शिकार

पुलिस का एक्शन आरोपी को धर दबोचा

नोएडा :- मंगलवार को रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों बच्ची के पड़ोस में रहने वाला युवक था। उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।घटना के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा के गांव में किसान की 7 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी छत पर ले गया। जहां एक कमरा भी बना हुआ था। उसी कमरे में डरा धमका कर बच्ची के साथ गलत हरकत की। जिसका बच्ची ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने बोल आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

मौके पर जब लोग पहुंचे तो बच्ची ने इस वारदात की जानकारी दी। बच्ची के पिता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए भेजा गया है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *