यूपी से एनसीआर आने वाली गाड़ियों पर अब कोई टैक्स नहीं


योगी कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला


लखनऊ/नोएडा:- राजधानी लखनऊ लोकभवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी। जनता को राहत को देते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में फैसला लिया गया कि यूपी से एनसीआर में जाने वाली गाड़ियों पर टैक्स नहीं लगेगा। इनमें वैन, कैब, एम्बुलेंस आदि शामिल है। चार राज्य ने आपस मे टैक्स माफ करने का समझौता किया है। इससे जनता को राहत मिलेगी ,लेकिन 12 करोड़ व्ययभार बढे़गा। हालाँकि इस बैठक में सूबे के विकास के लिए अन्य भी कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगी ,जिनमें फिल्म पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करना, 18 नई नगर पंचायत के गठन के साथ बुन्देलखण्ड को प्राकृतिक खेती का हब बनाया जाना और ललितपुर की जेल को विस्तार कर दो जेल बनाने के प्रस्ताव मुख्य रूप से शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही 20 नगर निकायों की सीमा का विस्तार होगा। नगर पंचायत मलिहाबाद लखनऊ, महराजगंज, राजा पुर चित्रकूट, मकाओ बांदा, कटरा परतापुर, भगवन्तनगर, उन्नाव, महोली सीतापुर , नगर पालिका प्रसाद अमरोहा सीतापुर इन सबका सीमा विस्तार किया गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *