Noida : पत्नी से विवाद पर मेट्रो रेल के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने की खुदकुशी

नोएडा :- आज सुबह के मेट्रो गोल्फ कोर्स स्टेशन पर एक व्यक्ति ने मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। वहां मौजूद लोग और पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान राजेश (47) हुई है। वह हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला था। राजेश ग्रेटर नोएडा में स्थित एमआरएफ टायर कंपनी में कार्यरत था।

राजेश ने ग्रेटर नोएडा में ही किराए पर मकान ले रखा था। नोएडा के ADCP आशुतोष द्विवेदी ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा है कि इस मामले की जांच उन्होंने शुरू कर दी है। जो भी तथ्य इसमें सामने निकलकर आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी को छोड़ने गया था मेट्रो स्टेशन
पुलिस के मुताबिक राजेश का पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वे अपनी पत्नी को छोड़ने नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन आया था। सुबह करीब पौने नौ बजे जैसे ही मेट्रो प्लेटफार्म पर आ रही थी। उसने पत्नी के सामने ही ट्रैक पर छलांग लगा दी।

राजेश के दो बेटे है बड़ा बेटा एमबीबीएस और छोटा बेटा कर रहा है नीट की तैयारी
सूत्रों की माने तो राजेश का बड़ा बेटा एमबीबीएस कर रहा है वहीं दूसरा बेटा नीट की तैयारी कर रहा है। बताया गया कि इस घटना के बाद पत्नी काफी देर तक चिल्लाती रही। उसके बाद उनके पति को ट्रैक के नीचे से निकाला गया।

10 मिनट की डिले के बाद फिर से सुचारू रूप से चलाया गया मेट्रो को
इस दौरान मेट्रो को 10 मिनट को रोका गया। राजेश को ट्रैक के नीचे से निकाला गया और अस्पताल लाया गया। डीएमएसआरसी ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत 10 मिनट बाद मेट्रो को रवाना किया गया ।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]