हाईटेक इंजीनियर का ‘अमेज़न’ वाला ड्रग रैकेट : दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात इंजीनियर निकला गांजा तस्कर, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नोएडा में ऑनलाइन डिलीवरी की आड़ में चल रहे ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात टेक्निकल इंजीनियर और उसका साथी कथित तौर पर Amazon पैकेटों में गांजा सप्लाई कर रहे थे। सेक्टर-58 पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 12.2 किलो गांजा बरामद किया है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | नोएडा में ई-कॉमर्स डिलीवरी की आड़ में चल रहे एक बड़े हाईटेक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नोएडा के थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्यरत एक टेक्निकल इंजीनियर मनीष झा और उसके साथी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। इन शातिर तस्करों के पास से पुलिस ने 12 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बता दें कि लाखों रुपये की काली कमाई करने के चक्कर में दिल्ली एयरपोर्ट का यह टेक्निकल इंजीनियर ड्रग्स की दुनिया में उतर गया। इनके काम करने का तरीका बेहद चौंकाने वाला था।मुख्य आरोपी मनीष झा कथित तौर पर शिलॉन्ग से गांजे की बड़ी खेप मंगाता था।तस्करों ने बकायदा व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे थे, जिसके जरिए वे ग्राहकों (विशेषकर कॉलेज छात्रों) से ऑनलाइन ऑर्डर लेते थे।पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी गांजे को ‘Amazon’ लिखे हुए प्रिंटेड पैकेटों और बॉक्स में पैक करते थे। पैक किए गए गांजे को डिलीवरी बॉय के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुँचाया जाता था।

निशाने पर थे NCR के कॉलेज और हॉस्टल्स?

यह गिरोह नोएडा और पूरे दिल्ली-एनसीआर (NCR) के नामी कॉलेजों, हॉस्टल्स, पीजी (PG) और किराये के फ्लैट्स में रहने वाले युवाओं को अपना शिकार बना रहा था। छात्रों को ई-कॉमर्स पार्सल की शक्ल में आसानी से होम डिलीवरी मिल जाती थी, जिससे किसी को शक भी नहीं होता था।

ऐसे हुआ भंडाफोड़?

सेक्टर-58 पुलिस ने सबसे पहले एक संदिग्ध डिलीवरी बॉय को दबोचा। जब उसके पार्सल की जांच की गई, तो उसमें सामान की जगह गांजा मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दिल्ली एयरपोर्ट के टेक्निकल इंजीनियर मनीष झा का नाम उगला, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य सरगना को भी सलाखें के पीछे भेज दिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजे के अलावा एक स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल जब्त किया है। इस मामले में पुलिस अब इस गिरोह के बाकी नेटवर्क और ग्राहकों की पड़ताल कर रही है।

Authors

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

  • Yogesh Rana