Noida News : नोएडा में ‘असली डिब्बी, नकली सिगरेट’ के बड़े खेल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

नोएडा में नामी ब्रांड की असली डिब्बियों में घटिया तंबाकू भरकर नकली सिगरेट बेचने वाले गिरोह का फेस-2 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,940 खाली डिब्बियां, तीन पैकिंग मशीनें और एक कार बरामद की है। गिरोह का मुख्य सरगना ‘लाला’ अभी फरार है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | नोएडा में असली ब्रांड की खाली डिब्बियों में नकली सिगरेट भरकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। थाना फेस-2 पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली माल व पैकिंग मशीनें बरामद की हैं। बता दें कि अगर आप सिगरेट पीने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपको सतर्क करने वाली है। सेंट्रल नोएडा की फेस-2 थाना पुलिस ने नामी कंपनियों के ब्रांड की आड़ में नकली और एक्सपायरी सिगरेट तैयार कर बाजार में खपाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है।डीसीपी सेंट्रल नोएडा के अनुसार, आरोपी नामी ब्रांड (जैसे गोल्ड फ्लेक और कैपिस्टन आदि) की खाली या एक्सपायर हो चुकी डिब्बियों को इकट्ठा करते थे। इसके बाद वे इनमें घटिया तंबाकू भरकर नकली सिगरेट तैयार करते थे। ग्राहकों और दुकानदारों को शक न हो, इसके लिए आरोपी आधुनिक रैपिंग मशीनों की मदद से डिब्बियों पर दोबारा पन्नी चढ़ाकर उन्हें बिल्कुल असली जैसा रूप दे देते थे। तैयार माल को कार के जरिए छोटे दुकानदारों को असली बताकर सप्लाई किया जाता था।

पुलिस कार्रवाई और बरामदगी-?

मुखबिर की सूचना पर 14 नवंबर 2026 को थाना फेस-2 पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ है जैसे विभिन्न नामी ब्रांड की कुल 4,940 खाली डिब्बियां।सिगरेट के पैकेट रैप करने वाली 3 मशीनें और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक कार।700 ग्राम खुला तंबाकू और 185 तैयार नकली सिगरेट तथा पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना (‘लाला’) अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नकली माल किन-किन इलाकों के दुकानदारों तक पहुंचाया गया है।

Author