Noida News : अफसरों से चोरी के ट्रक की बरामदगी छिपाना पड़ा भारी, सेंट्रल नोएडा डीसीपी ने एसओजी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड।

नोएडा में पुलिस विभाग में लापरवाही और गोपनीयता बरतने का बड़ा मामला सामने आया है। चोरी का ट्रक बरामद करने के बावजूद पांच दिन तक अधिकारियों को सूचना नहीं देने पर सेंट्रल नोएडा डीसीपी प्रवीण रंजन ने एसओजी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अब इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | सेंट्रल नोएडा डीसीपी प्रवीण रंजन ने फेस-2 थाने की एसओजी (SOG) टीम के प्रभारी समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। टीम ने दिवाली से एक दिन पहले चोरी के सामान से लदा एक ट्रक पकड़ा था, लेकिन करीब पांच दिनों तक इस बरामदगी की सूचना उच्चाधिकारियों से छिपाए रखी। बता दें कि फेस-2 थाने की एसओजी टीम ने दिवाली से एक दिन पहले चोरी के सामान (कबाड़/अन्य माल) से लदा एक ट्रक पकड़ा था। जांच में सामने आया कि यह ट्रक दिल्ली से चोरी हुआ था और वहां के स्थानीय थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज थी।बड़ी सफलता हाथ लगने के बावजूद एसओजी टीम ने इसकी आधिकारिक जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। टीम करीब पांच दिनों तक अपने ही स्तर पर इस मामले को दबाए या संभालती रही।इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब दिल्ली पुलिस ने ट्रक की लोकेशन और बरामदगी के सिलसिले में नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद नोएडा के अफसरों को पता चला कि ट्रक तो पांच दिन पहले ही उनकी टीम पकड़ चुकी है।

निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची!

मामला संज्ञान में आते ही सेंट्रल नोएडा के डीसीपी प्रवीण रंजन ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। कमिश्नर के सख्त निर्देश पर जिन 6 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, उनके नाम इस प्रकार है कि उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह (एसओजी प्रभारी, फेस-2 थाना),
उपनिरीक्षक विकास सिकरवार,मुख्य आरक्षी आशीष कुमार
,मुख्य आरक्षी जुबेर रिजवी,आरक्षी भूदेव एवं आरक्षी आशू को निलंबित कर दिया गया है।

आगे की जांच और विभागीय सख्ती!

यह कार्रवाई केवल इन्हीं छह पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं रहेगी। इस बात की गहराई से जांच की जा रही है कि टीम ने बरामदगी की बात किन परिस्थितियों में छिपाई और क्या इसमें थाने या विभाग के किसी अन्य व्यक्ति की भी मिलीभगत थी।एक साथ छह पुलिसकर्मियों के निलंबन से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है। इससे कुछ दिन पहले भी बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए दबिश देने के मामले में साइबर थाने के प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।

Author