✍️ योगेश राणा।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
गौतम बुद्ध नगर जिला अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, होली के उल्लास के बीच स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव देखा गया और त्योहार एवं उसके अगले दिन अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। बता दें कि होली के दिन आकस्मिक विभाग (Casualty) में कुल 210 केस दर्ज किए गए। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा डॉग बाइट (कुत्ते के काटने) का रहा, जिसमें 40 लोग अस्पताल पहुँचे और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, त्योहार के कारण स्टाफ की मुस्तैदी बढ़ाई गई थी ताकि आने वाले हर मरीज को समय पर इलाज मिल सके और इस कार्य को करने विभाग काफी हद तक सफल भी रहा।
होली के दिन (04 मार्च) इमरजेंसी में ‘इमरजेंसी’ जैसे हालात!
होली के दिन आकस्मिक विभाग (Casualty) में कुल 210 केस दर्ज किए गए। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा डॉग बाइट (कुत्ते के काटने) का रहा, जिसमें 40 लोग अस्पताल पहुँचे और आपसी झगड़ों और विवादों के कारण 54 केस आए और सड़क दुर्घटनाओं में घायल 17 लोगों को उपचार दिया गया और 11 मरीज R.H.C., 1 बर्न केस और 1 जहर (Poisoning) का मामला भी सामने आया।
होली के अगले दिन (05 मार्च):OPD में रिकॉर्ड तोड़ भीड़!
आज,5 मार्च को अस्पताल की ओपीडी (OPD) खुलते ही मरीजों का तांता लग गया और पूरे दिन में लगभग 3500 मरीजों का पंजीकरण और उपचार किया गया। व्यस्तता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सामान्य परामर्श के साथ-साथ गंभीर ऑपरेशन भी जारी रहे और इस बीच 8 सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराए गए और 7 आंखों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
“होली पर्व को देखते हुए हमने अस्पताल में पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे। आकस्मिक विभाग में अतिरिक्त डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती की गई थी, जिसके कारण 4 मार्च को आए सभी 210 इमरजेंसी केसों को त्वरित उपचार मिल सका। आज ओपीडी में 3500 मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद हमारी टीम ने बेहतर तालमेल के साथ कार्य किया है।” — CMS, जिला चिकित्सालय डॉ अजय राणा