CM योगी के दौरे के बीच पुलिस ने बनाए रखा संतुलन, ACP प्रवीण सिंह ने किसानों की बात सुनी।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की योजना के बीच पुलिस प्रशासन ने उन्हें नजरबंद किया। यह घटना आज तब हुई जब मुख्यमंत्री एक निजी अस्पताल के लोकार्पण के लिए ग्रेटर नोएडा के दौरे पर थे। बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही किसान अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे। संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन संगठन के कुछ पदाधिकारियों को उनके घरों और कार्यालयों में नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई का संगठन ने विरोध किया और कुछ समय के लिए माहौल में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसीपी Praveen Kumar Singh मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया, जिसके चलते स्थिति जल्द ही शांतिपूर्ण ढंग से सामान्य हो गई।

किसानों की प्रमुख मांगें!

भाकियू (भानु) पिछले कई वर्षों से किसानों की भूमि अधिग्रहण, उचित मुआवजे और विकसित भूखंडों जैसी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। संगठन का आरोप है कि सरकार केवल आश्वासन देती है, लेकिन धरातल पर कोई निस्तारण नहीं हुआ है और इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, प्रेम सिंह भाटी, सुभाष भाटी, सोनू अवाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का आज का दौरा क्यों था खास!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का दौरा नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से था, जिसके तहत उन्होंने एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसी दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]