Noida Media Club : भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया संगठन का विस्तार, दानिश सैफी बने एनसीआर अध्यक्ष


नोएडा, 7 सितंबर 2024 :- भारतीय किसान यूनियन मंच ने आज नोएडा प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन कर संगठन के विस्तार की घोषणा की। इस अवसर पर दानिश सैफी को संगठन का एनसीआर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दानिश सैफी पिछले 15 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं और किसान, गरीब, मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए, उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दानिश सैफी ने संगठन के रीति-नीति से प्रभावित होकर एनसीआर अध्यक्ष का पद स्वीकार किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह भविष्य में भी संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे। इस अवसर पर विजेंद्र यादव और सूरज यादव ने भी भारतीय किसान यूनियन मंच की कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया।

प्रेस वार्ता के दौरान, भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान, यूथ अध्यक्ष आशीष चौहान, यूथ महासचिव रिंकू यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम यादव, यूथ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता विमल त्यागी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, महानगर अध्यक्ष उमंग पंडित, यूथ सचिव अमित बसोया, पाला प्रधान, ओमवीर नेता जी सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के विस्तार को एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए दानिश सैफी को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]