नोएडा : 13 अगस्त को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

:- आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक सम्पन्न

नोएडा :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के निर्देशों के क्रम में सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी त्यागी की अध्यक्षता में आज बैंक, बीएसएनएल, एनपीसीएल व यातायात पुलिस विभाग के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन स्तर पर अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करने तथा पक्षकारों को नोटिस आदि भिजवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे

बैठक में शिवानी त्यागी सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर, प्रवीण कुमार एसीपी यातायात, आशुतोष सिंह यातयात निरीक्षक, विधुर भल्ला जिला अग्रणी प्रबंधक, सोनल कुशवाहा बीएसएनएल, कपिल शमा लीगल हेड एनपीसीएल उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *