Noida News :- भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यालय आज किया गया उद्घाटन

:- सर्व समाज के उत्थान के लिए मिलकर करेंगे कार्य : सुधीर चौहान

:- भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यालय का उद्घाटन बाबा मासी यादव द्वारा किया गया

:- भारतीय किसान यूनियन मंच का विस्तार अन्य प्रदेशों और जिलों में भी हो : अशोक चौहान

नोएडा :- भारतीय किसान यूनियन मंच का कार्यालय शाहपुर गोवर्धनपुर शिव मंदिर के प्रांगण में स्थित दुकानों में खोला गया है यहाँ किसानों की सभी समस्या सुनी जायेगी ओर समाधान करने के लिए किसानों की सभी प्रकार की एप्लीकेशन लिखने और फॉर्म भरने का कार्य भी किया जाएगा और किसानों को न्याय और हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यालय का उद्घाटन आज सुबह 11:00 बजे विधिवत तरीके से किसानों ने रिबन काटकर किया और दोपहर 12:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक प्रसाद वितरण किया गया।

सुधीर चौहान ने बताया
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि आज विजय दसवीं का पुण्य दिन है इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दशहरा का महापर्व मनाया जाता है इसी भावना को आत्मसात करते हुए किसानों के विरुद्ध हो रही बुराइयों और शोषण के खात्मे के लिए यह किसान संगठन और कार्यालय काम करेगा साथ ही साथ क्षेत्र में एक नई चेतना के रूप में चिंतन का केंद्र बनेगा । यहां एक ही विचार नहीं गलेगा सड़ेगा बल्कि हर 2 वर्ष में नई कार्यकारिणी का सृजन भी करेगा जिससे संपूर्ण लोकतंत्र की स्थापना हो सके व किसानों का हक व अधिकार मिले
आओ मिलकर सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य करें सभी के विचारों का समावेश करें और एक नए और बेहतर ग्रामीण क्षेत्र की परिकल्पना को दिमाग में रखते हुए कार्य करेंगे।

अशोक चौहान ने कहा
दादरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन मंच का विस्तार अन्य प्रदेशों व जिलों में भी किया जाना चाहिए जिससे कि किसने की समस्याओं का समाधान ईमानदारी के साथ किया जा सके

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे
इस अवसर पर चरण सिंह प्रधान सूरज प्रधान रोहतास चौहान देवेंद्र मास्टर वीर सिंह चौहान अशोक चौहान सुधीर चौहान रायपुर तरुण भाटी सोनू चपराना प्रिंस भाटी सतीश अवाना प्रमुख सुरेश त्यागी मुनेश प्रधान सुरेंद्र प्रधान रिंकू यादव महेंद्र अवाना आशीष चौहान विक्रम यादव रामे प्रधान फूल चौहान देवेंद्र यादव नरेश चौहान प्रमोद त्यागी गौतम लोहिया हरिकिशन शर्मा गजेंद्र बसोया लाल सिंह चौहान रोहित शर्मा लाला चौहान आदि रोहित हजारों किसान मौजूद रहे

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]