Noida News : भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में नोएडा में किसानों का प्रदर्शन

:- नोएडा प्राधिकरण पर बैरिकेडिंग तोड़ धरना प्रदर्शन, किसानों की मांगें और संघर्ष

:- समाजवादी पार्टी ने किया किसानों के धरने का समर्थन

नोएडा :- भारतीय किसान यूनियन (मंच) के नेतृत्व में नोएडा के 81 गांवों के किसानों ने आज दोपहर 1 बजे से धरना प्रदर्शन किया। किसान हरौला गांव, सेक्टर 5 नोएडा के बारात घर से पैदल मार्च करते हुए नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय तक पहुंचे। यहां प्राधिकरण द्वारा किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई, लेकिन किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और प्राधिकरण के मुख्य द्वार तक पहुँच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर किसानों ने प्राधिकरण के मुख्य द्वार पर ही धरना दिया और मंच चलाया।

समझौते लागू होने तक जारी रहेगा धरना : सुधीर चौहान

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से पुराने समझौतों के क्रियान्वयन की जानकारी मांगी और कहा कि जब तक सभी समझौते पूरी तरह से लागू नहीं हो जाते, धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के सामने निम्नलिखित प्रमुख मांगे रखीं:

  • 5% प्लॉट का वितरण: जिन किसानों को अभी तक मूल 5% के प्लॉट नहीं मिले हैं, उन्हें जल्द से जल्द प्लॉट दिए जाएं।
  • अतिरिक्त 5% भूखंड या धनराशि: जिन किसानों के पक्ष में न्यायालय ने आदेश जारी किए हैं, उन्हें अतिरिक्त 5% भूखंड या मुआवजा दिया जाए।
  • गांवों का विकास: सभी 81 गांवों का विकास सैक्टरों की तर्ज पर किया जाए।
  • मुआवजा: वर्ष 1997 से 64.7% मुआवजा और 10% विकसित भूखंड सभी किसानों को दिया जाए।
  • आबादी का समाधान: गांव की आबादी की सीमा 450 मीटर से 1000 मीटर तक बढ़ाई जाए और इसका समग्र समाधान किया जाए।
  • कोटा स्कीम के तहत प्लॉट: 1976 से 1997 तक के सभी किसानों को कोटा स्कीम के तहत प्लॉट आवंटित किए जाएं।
  • सुवामित योजना का क्रियान्वयन: गांवों में सुवामित योजना लागू की जाए और नक्शा नीति समाप्त की जाए, क्योंकि यह गांवों में व्यावहारिक नहीं है।

समाजवादी पार्टी ने किया किसानों के धरने का समर्थन

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल का दौरा किया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे द्वारा किसानों के समर्थन में भेजा गया पत्र पढ़कर सुनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे सुनील चौधरी, विकास यादव, बबलू चौहान, और अन्य कार्यकर्ता भी इस दौरान उपस्थित रहे।

इस बार नहीं हुई किसानों की मांगे पूरी तो होगा बड़ा आंदोलन : अशोक चौहान

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने घोषणा की कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी जातीं, तो 14 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन प्राधिकरण की नींव को हिला देगा और किसानों की मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकेगा। यहां आपको बता दे की किसानों और नोएडा प्राधिकरण के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे :

    इस अवसर पर सूरज प्रधान सुरेंद्र प्रधान चमन प्रधान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान,योगेश भाटी गजेंद्र बैसोया, उमंग शर्मा, रिंकू यादव, मनविंदर भाटी अमित विमल त्यागी,सोनू लोहिया, उदय चौहान, बृजमोहन चौहान उदय चौहान बेलाराम भाटी , राजवीर भाटी रोमी भाटी बबली भाटी संजय भाटी अरुण भाटी महेश भाटी डॉ प्रताप सिंह वरुण गुर्जर प्रिंस भाटी राष्ट्रीय सचिव संदीप भाटी राहुल कसाना जगबीर भाटी सरजीत खारी सतीस भाटी ,ऐके बैसोया ,उमेश चौहान, अमित यादव, रोहतास चौहान, सुमित चौहान एडवोकेट जितेन्द्र,हरीश खारी, सोनू बैसला, रामवीर शर्मा कवित गुर्जर सपना चौहान उषा चौहान बबली शर्मा उषा शर्मा आदि हजारों किसान मौजूद रहे

    Author

    • Harvir Chauhan

      Harvir Chauhan
      Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

      हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

      Follow Harvir Chauhan on Social Media
      X (Twitter) : @chauhan_harvir
      Facebook page link
      https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
      Email: [email protected]