नोएडा प्राधिकरण की नव नियुक्त अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रीति जायसवाल का नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने स्वागत किया। अध्यक्ष चौधरी राजकुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रीति जायसवाल ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़ | नोएडा प्राधिकरण की नव नियुक्त अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) प्रीति जायसवाल का नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रीति जायसवाल को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्राधिकरण में उनके नए कार्यकाल को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रीति जायसवाल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि शासन और प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित में होने वाले कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास रहेगा।
मुख्य रूप से मौजूद रहे
इस दौरान नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार, महामंत्री जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सचिव नीरज राणा, राकेश भाटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
