नोएडा में सुबह-सुबह सड़क हादसा : सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर 186 के पास तीन कारों की भीषण भिड़ंत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

नोएडा के सेक्टर-39 में बुधवार सुबह मेट्रो पिलर-186 के पास तीन कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात संभालते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | शहर के पॉश और व्यस्त इलाकों में शुमार सेक्टर-39 में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेट्रो पिलर नंबर 186 के ठीक सामने तीन कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कारों में सवार कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बता दें कि सुबह के समय हुए इस हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कारों में फंसे घायल लोगों को बाहर निकालकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मौके पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस!

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।

Author