Noida News : रविंद्र पर्चा बने अखिल भारतीय मजदूर परिषद के महानगर अध्यक्ष

✍️ योगेश राणा


:- शोषण के खिलाफ न्याय दिलाना प्राथमिकता : रविंद्र

नोएडा। अखिल भारतीय मजदूर परिषद ने सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए रविंद्र पर्चा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा जिला अध्यक्ष ताराचंद गहलोत द्वारा की गई। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने रविंद्र पर्चा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रविंद्र पर्चा ने अपने संबोधन में कहा कि नोएडा में प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा वर्षों से सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना और उन्हें न्याय दिलाना होगा। पर्चा ने वादा किया कि वे कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे

इस नियुक्ति के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके चौधरी, जिला महामंत्री बिट्टू वाल्मीकि, कार्यवाहक अध्यक्ष राजू चढ़ा, अरुण वाल्मीकि, अमित बागड़ी, मनवीर पर्चा, रोहित ठाकुर, रवि वाल्मीकि, नरेश राणा, सोहनलाल वाल्मीकि, विनोद, अजय, राजू, और अनिल समेत कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि रविंद्र पर्चा का नेतृत्व सफाई कर्मचारियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आएगा। इस नियुक्ति के साथ परिषद ने एक मजबूत संदेश दिया है कि वे मजदूरों के अधिकारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.