Noida News : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर फेरबदल, ADCP कार्यक्षेत्र बदले।

✍️योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा

Noida police : गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में एडिशनल डीसीपी (ADCP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं और यह बदलाव पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है और यह बदलाव जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

1-मनीषा सिंह: इन्हें नोएडा जोन का एडिशनल डीसीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह साइबर सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय रही हैं।

2-आर.के. गौतम: इन्हें सेंट्रल जोन (नोएडा सेंट्रल) की कमान सौंपी गई है। वे पूर्व में पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न प्रशासनिक दायित्व संभाल चुके हैं।

3-संतोष कुमार: इन्हें ट्रैफिक (यातायात) विभाग का कार्यभार दिया गया है। हाल ही में पीपीएस से एएसपी पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्हें नोएडा में यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.