Noida News : राष्ट्रीय लोकदल ने नोएडा महानगर संगठन का किया विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह को सौंपी महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नोएडा में राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन का विस्तार करते हुए ठाकुर महीपाल सिंह को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक ने नियुक्ति पत्र सौंपा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और 2027 में यूपी में एनडीए की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने का संकल्प जताया।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने नोएडा महानगर में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए ठाकुर महीपाल सिंह को नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार, 9 नवंबर 2026 को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक ने उम्मीद जताई कि ठाकुर महीपाल सिंह महानगर अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष सभी धर्मों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और नोएडा महानगर में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे।

संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता : महीपाल सिंह

प्रेसवार्ता के दौरान नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ठाकुर महीपाल सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिकता नोएडा महानगर में पार्टी संगठन का विस्तार करना और अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की रणनीति और राजनीतिक लक्ष्य पर बात रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एनडीए गठबंधन को मजबूत करने तथा 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित इस प्रेसवार्ता में रालोद के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी, पूर्व एमएलसी महेश आर्य, मेरठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रवीर भाटी, अजीत सिंह दौला, मनोज चौधरी, अनिता चौधरी, बिजेंद्र यादव, मनवीर भाटी, हरवीर सिंह तालान, ठाकुर करण सिंह, निशांत भाटी और गौरव आजाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]