: – नोएडा पुलिस ने 4 दिन में सुलझाया साहिल सिंघल हत्याकांड
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने साहिल सिंघल हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दिनांक 6 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पर्थला डूब क्षेत्र (कब्रिस्तान सर्विस रोड) के पास से तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक 16 वर्षीय बाल अपचारी (Minor) को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की फ्रॉन्क्स कार और हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किया है।
क्या थी घटना-?
घटना 4 मार्च 2026 को नोएडा के सेक्टर-75 स्थित Ivy County Society के मार्केट में साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार से मौके से फरार हो गए थे। बड़ी बात यह थी कि तीनों आरोपी एक ही परिवार के(भाई-बहन) हैं और गाजियाबाद के रहने वाले थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण!
1-लब्बु उर्फ लोकेन्द्र सोलंकी (26 वर्ष),2 -निखिल सोलंकी (24 वर्ष),प्रिया सिंह (28 वर्ष) पुत्र व पुत्री सुभाष सोलंकी, निवासी विष्णु एन्क्लेव, कविनगर, गाजियाबाद और तीनों भाई बहन है।