Noida Police Action : सेक्टर-113 में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, फ्लैट से 5 गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने भारत बनाम इंग्लैंड टी-20 मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-113 स्थित एक हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट में छापेमारी के दौरान की गई,जहाँ से यह अवैध नेटवर्क संचालित हो रहा था। बता दें कि पुलिस ने मौके से विनय सहगल, नवदीप, राजीव शर्मा,शलील सेठ,देव कुमार सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

सट्टेबाजी का आधुनिक तरीका-?

यह गिरोह आधुनिक उपकरणों, मोबाइल ऐप और विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चला रहा था और सेक्टर-113 पुलिस की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर सोसाइटी के फ्लैट में छापा मारा और आरोपियों को सट्टा लगवाते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

एडीसीपी ने क्या कुछ बताया

एडिशनल डीसीपी मनीष सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों की सघन जांच कर रही है और पुलिस इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो नहीं जुड़े हैं और यह सट्टेबाजी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में संपन्न हुए मुकाबले पर की जा रही थी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.